2 जुलाई सुबह की बड़ी खबरें: नदियों में सैलाब-सड़कें बंद, जम्मू कश्मीर में बादल फटने से तबाही

Share this Video

2 जुलाई सुबह की बड़ी खबरें: दक्षिण-पश्चिम मानसून ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में आधिकारिक तौर पर दस्तक दे दी। मानसून के आगमन के साथ ही जम्मू-कश्मीर के डोडा, किश्तवाड़, बांदीपोरा समेत कई इलाकों में बादल फटने और अचानक आई बाढ़ ने हालात बिगाड़ दिए। कई सड़कों पर यातायात ठप हो गया, जिससे कुछ क्षेत्रों का संपर्क भी प्रभावित हुआ। प्रशासन ने राहत एवं बचाव अभियान चलाकर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। फिलहाल किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के निदेशक डॉ. मुख्तयार अहमद ने दोनों केंद्र शासित प्रदेशों में मानसून के प्रवेश की पुष्टि की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video