
Sonam Wangchuk Hunger Strike : डॉक्टर ने सोनम वांगचुक के ऑर्गन खराब होने की दी चेतावनी
सोनम वांगचुक की हालत में लगातार गिरावट देखी जा रही है। डॉक्टर का भी कहना है कि उनके ऑर्गन खराब हो सकते हैं। इस बीच सोनम वांगचुक लगातार मजबूत इरादों का प्रदर्शन करते हुए अपनी जिद पर अड़े हैं। उनका कहना है कि वह मांग पूरी होने तक डगमगाने वाले नहीं हैं। वहीं सरकार की ओर से भी बातचीत को लेकर कोई पहल नहीं की गई है।