Ketan Agarwal Murder Case: केतन अग्रवाल मौत केस में नया मोड़! इंस्टाग्राम पर शोक जताने वाली मंगेतर सिया गोयल पर ही हत्या की साजिश का आरोप, लोहागढ़ किला बना रहस्य का केंद्र।

पुणे: "तुम मुझे मेरे जन्मदिन पर छोड़ गए। तुम तब चले गए जब हम शादी के बहुत करीब थे... जब मैं तुमसे इतना प्यार करती थी तो तुमने मुझे क्यों छोड़ दिया?" यह भावुक शब्द किसी बेबस प्रेमिका के नहीं, बल्कि उस शातिर दिमाग मंगेतर के हैं, जिसने अपने ही होने वाले पति को 400 फीट गहरी खाई में धकेल दिया। पुणे के गहुंजे के रहने वाले और रियल एस्टेट बिजनेस के डायरेक्टर, 26 वर्षीय केतन विशाल अग्रवाल की मौत के बाद उनकी मंगेतर सिया गोयल ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद इमोशनल स्टोरी शेयर की थी। लेकिन अब यही सोशल मीडिया पोस्ट पुलिस की तफ्तीश का सबसे बड़ा हथियार बन चुकी है।तारीख थी 18 जून, 2026। जिस दिन सिया अपना जन्मदिन मना रही थी, ठीक उसी दिन उसने अपने खूनी इश्क की खातिर करोड़ों के साम्राज्य के वारिस केतन अग्रवाल को मौत के घाट उतार दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आलीशान शादी का ख्वाब और किले की चोटी पर बुना गया 'खूनी जाल'

केतन और सिया की सगाई इसी साल फरवरी में बेहद धूमधाम से हुई थी। आने वाले नवंबर महीने में राजस्थान के उदयपुर के एक भव्य महल में उनकी शाही शादी होने वाली थी। अग्रवाल परिवार ने इस शादी को यादगार बनाने के लिए पानी की तरह पैसा बहाया था; मेहमानों को लाने-ले जाने के लिए दो प्राइवेट जेट बुक किए गए थे और करोड़ों रुपये की तैयारियां अंतिम दौर में थीं। दोनों परिवारों में जश्न का माहौल था, लेकिन सिया के दिमाग में कुछ और ही पक रहा था। जन्मदिन मनाने के बहाने सिया ने केतन को लोनावाला के ऐतिहासिक और खूबसूरत लोहागढ़ किले पर ट्रेकिंग के लिए बुलाया। यूनेस्को (UNESCO) की वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल यह किला सैलानियों और ट्रेकर्स से गुलजार रहता है। वादियों में घूमते हुए अचानक चीख-पुकार मच गई और केतन लगभग 400 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरे।

Scroll to load tweet…

हादसे का झूठा नाटक और आंसुओं के पीछे छुपा 'तीसरा' किरदार

घटना के तुरंत बाद सिया ने लोनावाला ग्रामीण पुलिस को रोते हुए बयान दिया कि तेज हवाओं के कारण केतन का पैर फिसल गया और यह एक दर्दनाक हादसा था। पुलिस ने शुरुआत में 'एक्सीडेंटल डेथ' का मामला दर्ज किया, लेकिन शव को निकालने में लगे तीन घंटों के दौरान सिया के बयानों में कई विसंगतियां नजर आईं। पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल के निर्देश पर जब पुलिस ने गहराई से तफ्तीश शुरू की, तो मामले में एक तीसरे शख्स की एंट्री हुई—22 वर्षीय चेतन बाबूलाल चौधरी। पुलिस जांच में सामने आया कि सिया कोंढवा के रहने वाले चेतन के साथ सीक्रेट रिलेशनशिप में थी। चेतन को सिया और केतन की शादी का यह रिश्ता बिल्कुल गवारा नहीं था और वह केतन को अपने रास्ते का कांटा मान रहा था। इसी कांटे को हटाने के लिए दोनों ने मिलकर इस खूनी साजिश का ताना-बाना बुना था।

Scroll to load tweet…

डिजिटल सबूतों ने खोला राज: बेनकाब हुई कातिल हसीना

पुलिस का आरोप है कि सिया ने केतन को लोहागढ़ किले की उस सुनसान चोटी पर बुलाया जहां सुरक्षा कम थी। साजिश के तहत चेतन चौधरी को भी चुपके से वहीं बुला लिया गया। जैसे ही केतन खाई के किनारे पहुंचे, दोनों ने मिलकर उन्हें पीछे से जोरदार धक्का दे दिया। कत्ल को हादसे का रूप देने के तुरंत बाद, सिया ने खुद को पाक-साफ दिखाने के लिए इंस्टाग्राम पर केतन के साथ रोमांटिक डांस का वीडियो और तस्वीरें पोस्ट कीं। उसने हिंदी में लिखा-"मेरे दिल को पता है कि तू यहीं है। वापस आ जा।" लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक, मोबाइल डेटा एनालिसिस और टेलीफोन रिकॉर्ड्स ने सिया के इस डिजिटल झूठ का पर्दाफाश कर दिया। लोकल क्राइम ब्रांच ने जब चेतन चौधरी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने पूरी साजिश उगल दी। मंगलवार को पुणे ग्रामीण पुलिस ने केतन के पिता विशाल अग्रवाल की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत हत्या और आपराधिक साजिश का मुकदमा दर्ज कर सिया और चेतन दोनों को सलाखों के पीछे भेज दिया है। जो हाथ नवंबर में मेहंदी से सजने वाले थे, आज उनमें कानून की हथकड़ियां लग चुकी हैं।

अधूरी रह गई शाही शादी

केतन और सिया की शादी नवंबर में उदयपुर में होने वाली थी। परिवारों ने भव्य आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी थीं। बताया जाता है कि एक महल बुक किया गया था और मेहमानों के लिए विशेष यात्रा प्रबंध किए जा रहे थे। लेकिन जहां कुछ महीनों बाद शादी की शहनाइयां बजनी थीं, वहां अब पुलिस जांच, अदालत और सवालों का लंबा सिलसिला खड़ा है। इस मामले ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या कभी-कभी सबसे करीबी रिश्तों के पीछे भी ऐसे रहस्य छिपे होते हैं, जिनकी कल्पना करना मुश्किल होता है।