
UP के मुरादाबाद में गैस का संकट, 'सरकार ने किया बर्बाद, दुकान बंद करना पड़ेगा'
मुरादाबाद के होटल और रेस्टोरेंट मालिकों को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कमी के कारण भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। गैस की आपूर्ति बाधित होने के कारण कई प्रतिष्ठान पारंपरिक ईंधन पर निर्भर हो रहे हैं या अधिक कीमत पर गैस खरीदने को मजबूर हैं।इस संकट ने होटल और रेस्टोरेंट उद्योग की रोज़मर्रा की गतिविधियों को प्रभावित किया है। उद्योग के प्रतिनिधियों का कहना है कि लंबे समय तक गैस की कमी जारी रहने से कई प्रतिष्ठान बंद हो सकते हैं, जिससे हजारों लोगों की रोज़ी-रोटी पर असर पड़ेगा।