30 अप्रैल सुबह की बड़ी खबरें: 'नए हथियार का इस्तेमाल...' ईरान ने अमेरिका इजरायल को दिया अल्टीमेटम

Share this Video

30 अप्रैल सुबह की बड़ी खबरें: ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ संभावित टकराव के बीच एक नए हथियार के इस्तेमाल का संकेत दिया है। ईरानी नौसेना के कमांडर रियर एडमिरल शाहराम ईरानी ने एक इंटरव्यू में कहा कि उनका देश जल्द ही ऐसा हथियार इस्तेमाल कर सकता है, जिससे दुश्मन देश बेहद खौफ खाते हैं। उन्होंने दावा किया कि यह हथियार दुश्मनों के बिल्कुल करीब मौजूद है और इसका असर इतना गंभीर हो सकता है कि लोगों को दिल का दौरा तक पड़ सकता है। यह बयान उस समय सामने आया है जब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के एक प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था, जिसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video