सोना बना ‘सुपरस्टार’! एक दिन में कितना उछला गोल्ड–चांदी क्या और बढ़ेंगे दाम

Share this Video

सोने और चांदी की कीमतों में 6 मार्च को फिर जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। Multi Commodity Exchange पर 22 कैरेट सोना 1326 रुपये की तेजी के साथ 1,60,999 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है, जबकि चांदी की कीमत 6139 रुपये बढ़कर 2,68,330 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है।अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गोल्ड की कीमतों में तेजी जारी है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से निवेशक तेजी से सोने-चांदी की ओर रुख कर रहे हैं।विशेषज्ञों का मानना है कि अगर वैश्विक तनाव और महंगाई का दबाव बना रहा तो आने वाले समय में सोने-चांदी की कीमतें और नए रिकॉर्ड बना सकती हैं।

Related Video