
KV और Navodaya का दबदबा! CBSE 10th Result 2026 के चौंकाने वाले आंकड़े
Central Board of Secondary Education द्वारा घोषित 10वीं कक्षा के परिणामों में इस वर्ष शानदार सफलता देखने को मिली, जिसमें कुल 93.70% छात्र पास हुए। सरकारी स्कूलों ने भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए 91.43% परिणाम दर्ज किया, जबकि सरकारी एडेड स्कूलों का रिजल्ट 91.01% रहा। Kendriya Vidyalaya Sangathan के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 99.57% सफलता हासिल की, वहीं Jawahar Navodaya Vidyalaya के 99.42% छात्र सफल रहे। लड़कियों ने 94.99% पास प्रतिशत के साथ लड़कों (92.69%) को पीछे छोड़ा। क्षेत्रीय स्तर पर त्रिवेंद्रम और विजयवाड़ा 99.79% के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर रहे, जबकि दिल्ली का कुल परिणाम 97.38% दर्ज किया गया।