
11 अगस्त सुबह की बड़ी खबरें: पहले छात्र आंदोलन अब झारखंड बंद, चौतरफा घिरी हेमंत सरकार!
11 अगस्त सुबह की बड़ी खबरें: JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितता के खिलाफ छात्रों के द्वारा लगातार प्रदर्शन जारी है। इस बीच सोमवार को छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के बाद मंगलवार को बीजेपी ने झारखंड बंद का ऐलान किया। सुबह से ही बीजेपी के नेता सड़कों पर उतरे नजर आएं। माना जा रहा है कि छात्र प्रदर्शन के बीच बीजेपी का झारखंड बंद हेमंत सरकार के लिए नई चुनौती लेकर आया है।