
होलिका दहन का टाइम: 02-03 मार्च मध्यरात्रि, 12.50 AM से 2.02 AM तक
होलिका दहन के टाइमिंग को लेकर लोगों के मन में कई सवाल है। इस बीच एस्ट्रोलॉजर मधुरम मिश्रा के द्वारा जानकारी साझा की गई। उन्होंने कहा कि होलिका दहन 2-3 मार्च की रात्रि में 12.50 मिनट से 2.02 मिनट तक करना है। इसी के साथ उन्होंने सूतक काल को लेकर भी जानकारी साझा की। बताया कि भारत के अलग-अलग शहरों में ग्रहण का समय अलग-अलग माना जा जाएगा। होलिका दहन के साथ ही ग्रहण के दौरान किन चीजों का ध्यान रखना है यह भी जानकारी साझा की गई। सिंह और मीन राशि के जातकों को विशेष सावधानी रखने की जरूरत है। होलिका दहन के दिन चंदन, कपूर, गोबर आदि चीजे चढ़ाने से समस्याएं दूर होती हैं।