Noida Update : मजदूरों के हल्लाबोल के बाद अब शुरू हुआ पुलिस का तगड़ा एक्शन

Share this Video

गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा, "आज नोएडा में लगभग 83 स्थलों पर करीब 42000 श्रमिक अपनी मांगो को लेकर सड़कों पर उतरे थे। 2 जगहों पर हिंसक प्रदर्शन होने के कारण, न्यूनतम बल का प्रयोग करके कार्रवाई की गई। जिसमें मुकदमे लिखे जा रहे हैं। बाकी 78 जगहों पर वार्ता करके संयम का परिचय देते हुए श्रमिक को तितर बितर कराया गया। कुछ इलाकों में खासकर जो अन्य जनपदों की सीमा से लगे हैं, वहां गैर जनपदों से एक जत्था आया और वहां घूमकर माहौल को उत्तेजक और हिंसक बनाने की कोशिश की। इस जत्थे में से कुछ लोग हमारी गिरफ्त में आए हैं बाकियों की CCTV के माध्यम से पहचान करके उनपर कार्रवाई की जा रही है।"

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video