Republic Day पर दिखेगा भारत का Hypersonic दम, पहली बार Parade में दिखेगी DRDO की Anti-Ship Missile

Share this Video

77वें गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में भारत की सामरिक शक्ति का अभूतपूर्व प्रदर्शन देखने को मिलेगा, जब DRDO द्वारा विकसित लॉन्ग-रेंज एंटी-शिप हाइपरसोनिक ग्लाइड मिसाइल पहली बार परेड में दिखाई जाएगी। यह मिसाइल भारतीय नौसेना की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही है और इसकी सबसे बड़ी विशेषता इसकी हाइपरसोनिक गति है, जिससे दुश्मन के रडार इसे पकड़ने में नाकाम रहते हैं। करीब 1500 किलोमीटर की रेंज वाली यह मिसाइल विभिन्न प्रकार के पेलोड ले जाने में सक्षम है और समुद्र में तैनात दुश्मन के युद्धपोतों को निशाना बना सकती है। DRDO के अनुसार, यह तकनीक हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की रणनीतिक स्थिति को और मजबूत करेगी। गणतंत्र दिवस परेड में इस मिसाइल की मौजूदगी भारत की बढ़ती रक्षा क्षमता, तकनीकी आत्मनिर्भरता और भविष्य की युद्ध तैयारी का स्पष्ट संकेत मानी जा रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video