
17 अप्रैल सुबह की बड़ी खबरें: भारत अब कहां से लाएगा तेल? खत्म हो गई अमेरिका की दी गई छूट
17 अप्रैल सुबह की बड़ी खबरें: अमेरिका ने ईरान और रूस से आने वाले तेल पर दी गई छूट को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया है, जिससे भारत के लिए तेल आयात की रणनीति बदलना जरूरी हो सकता है। अब भारत को अपने विविधीकृत कच्चे तेल पोर्टफोलियो के तहत अन्य देशों से खरीद बढ़ानी पड़ सकती है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने 15 अप्रैल को बताया कि रूस और ईरान के तेल पर लागू सामान्य लाइसेंस को रिन्यू नहीं किया जाएगा। व्हाइट हाउस में हुई प्रेस ब्रीफिंग में उन्होंने साफ किया कि यह छूट केवल उन शिपमेंट्स तक सीमित थी, जो 11 मार्च से पहले समुद्र में भेजे जा चुके थे।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source
