Jaipur Wall Collapse: जयपुर में भयानक हादसा, भरभराकर गिरी दीवार और दबे मजदूर

Share this Video

राजस्थान के जयपुर के आमेर क्षेत्र में एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां निर्माणाधीन इमारत की दीवार अचानक ढह जाने से 3 मजदूरों की मौत हो गई। हादसे के समय ताला मोड़ इलाके में नाले की खुदाई का कार्य चल रहा था और अधिक खुदाई के कारण दीवार गिरने की आशंका जताई जा रही है। मलबे में कई अन्य मजदूरों के दबे होने की संभावना है, जबकि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब 12 लोग प्रभावित हो सकते हैं। पुलिस, प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। जयपुर कलेक्टर संदेश नायक ने तीन मजदूरों की मौत की पुष्टि की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, प्रभावित मजदूर बिहार और झारखंड के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

Related Video