Emotional News: गुल्लक तोड़कर CM को दिए पैसे, बच्ची का काम देख भावुक हुए देवेंद्र फडणवीस!

महाराष्ट्र से एक ऐसी भावुक कर देने वाली कहानी सामने आई है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। वर्षा तिमांडे और उसके छोटे भाई ने सूखे से परेशान किसानों की मदद के लिए अपनी गुल्लक में जमा पैसे दान कर दिए।

Share this Video

महाराष्ट्र से एक ऐसी भावुक कर देने वाली कहानी सामने आई है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। वर्षा तिमांडे और उसके छोटे भाई ने सूखे से परेशान किसानों की मदद के लिए अपनी गुल्लक में जमा पैसे दान कर दिए। दोनों बच्चों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 3,575 रुपये जमा कराए।

बच्चों ने यह रकम कई महीनों में अपनी गुल्लक में जमा की थी। वे इन पैसों से खिलौने और टॉफियां खरीद सकते थे, लेकिन उन्होंने किसानों की मदद करने का फैसला किया। बच्चों की इस संवेदनशीलता से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी प्रभावित हुए।

मुख्यमंत्री ने बच्चों के इस कदम की तारीफ की और इसे किसानों के प्रति प्रेम और संवेदना का प्रतीक बताया। आखिर इतनी छोटी उम्र में बच्चों ने इतना बड़ा फैसला कैसे लिया? देखिए इस भावुक कहानी की पूरी जानकारी।

Related Video