
LPG Cylinder Crisis : गैस सिलेंडर की सप्लाई ठप, बंद होने की कगार पर रेस्टोरेंट
मुंबई और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में कमर्शियल LPG सिलेंडर की अचानक कमी से होटल और रेस्टोरेंट इंडस्ट्री परेशान हो गई है। रेस्टोरेंट संगठनों ने चेतावनी दी है कि अगर गैस की सप्लाई जल्द सामान्य नहीं हुई तो आने वाले कुछ दिनों में सैकड़ों रेस्टोरेंट बंद होने की स्थिति बन सकती है। हॉस्पिटैलिटी सेक्टर से जुड़े लोगों का कहना है कि कमर्शियल LPG की उपलब्धता अचानक घट गई है। इंडिया होटल्स एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय शेट्टी के मुताबिक फिलहाल लगभग 10–20% रेस्टोरेंट गैस की कमी से प्रभावित हैं, और यदि दो-तीन दिनों में सप्लाई ठीक नहीं हुई तो मुंबई में कई रेस्टोरेंट बंद करने पड़ सकते हैं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source
