Lucknow Coaching Center Fire :लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से कई लोगों की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 15 मौतें हुई हैं

लखनऊ (उत्तर प्रदेश) : लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार दोपहर 2 बजे के आसपास एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई। इस हादसे में कई लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और मौके से कई शव बाहर निकाले गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अभी तक 15 की मौत हो चुकी है। हालांकि अभी प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने अधिकारियों को लोगों को सुरक्षित निकालने और उचित इलाज करने के निर्देश दिए हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कैसे लखनऊ की कोचिंग में लगी आग?

बता दें कि इस भीषण आग को बुझाने के लिए मौके पर फायर ब्रिगेड की करीब 10 गाड़ियां मौके पर हैं। वहीं SDRF और NDRF की टीमें भी पहुंची है। टीम ने लोगों को बचाने के लिए बगल के मकान की दीवार तोड़ी है। लेकिन दुखद कि वहां से शव निकाले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह आग एसी में शॉर्ट सर्किट से लगने की आशंका है।

सीएम योगी हादसे पर बनाए हुए हैं नजर

सीएम ने बड़े अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे फौरन पीड़ित परिवारों से संपर्क करें और उन्हें हर संभव मदद पहुंचाएं। उन्होंने यह भी कहा है कि घायलों को सबसे अच्छा इलाज मिलना सुनिश्चित किया जाए। इससे पहले, यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया था कि अलीगंज के कोचिंग सेंटर में चल रहा बचाव अभियान अब खत्म होने वाला है।

लाशों को निकलते देख डिप्टी सीएम रो पड़े

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने बताया कि आग इतनी तेज थी कि “फायर ब्रिगेड के जवानों ने बगल के घर की दूसरी मंजिल की दीवार तोड़कर अंदर एंट्री की। ज्यादा धुएं की वजह से एग्जॉस्ट फैन लगाए गए हैं और एक-एक कमरे की तलाशी ली जा रही है। हर कमरे और वॉशरूम को चेक किया गया है।”पाठक ने पुष्टि की कि बिल्डिंग में कोचिंग सेंटर, एक एनिमेशन सेंटर और एक पेट शॉप समेत कई संस्थान चल रहे थे। उन्होंने बताया कि कुछ छात्र भागने की कोशिश में घायल हो गए। बता दें कि हादसे का मंजर इतना भयानक था कि बिल्डिंग से लाशों को निकलते देख डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक रो पड़े।