
Mamata Banerjee पर हमला? जोड़ लिए हाथ और चीख-चीखकर सुनाई आपबीती
ममता बनर्जी ने Barrackpore पहुंचने के बाद पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। आपको बता दें कि यहां उनका जोरदार विरोध हुआ और कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी पर हमले का भी प्रयास किया। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि बड़े-बड़े पत्थरों से यह हमला किया गया और इस हमले में उनका माथा फट जाता और भारी चोट पहुंचती। ममता बनर्जी ने खुद मीडिया के सामने यह बयान दिया।