
Modi Cabinet Reshuffle 2026: PM Modi के कैबिनेट से बाहर हो सकते हैं ये मंत्री, किसकी लगेगी लॉटरी
केंद्र की मोदी कैबिनेट में जल्द बड़े फेरबदल की चर्चा तेज है। राजनीतिक गलियारों में कई नए और पुराने चेहरों को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि इस फेरबदल में कुछ मौजूदा मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है, जबकि नए नेताओं और एनडीए में शामिल हुए सहयोगी दलों के प्रतिनिधियों को जगह मिल सकती है। संभावित नामों में अरुण गोविल, श्रीकांत शिंदे, शक्तिकांत दास, नीतीश कुमार, संजय दीना पाटिल और राघव चड्ढा शामिल बताए जा रहे हैं। वहीं धर्मेंद्र प्रधान, रवनीत सिंह बिट्टू और हरदीप सिंह पुरी के नाम संभावित बदलावों को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि, सरकार की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।