
7 अगस्त सुबह की बड़ी खबरें: टुकड़े-टुकड़े में बंट जाएगा पाकिस्तान, शहबाज सरकार की उड़ गई नींद!
7 अगस्त सुबह की बड़ी खबरें: पाकिस्तान इन दिनों गहरे सुरक्षा और राजनीतिक संकट के दौर से गुजर रहा है। बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में बगावत की आग भड़क चुकी है। हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि कई इलाकों में सरकार औऱ सेना का नियंत्रण खत्म हो चुका है। इस बीच विद्रोही गुट समानांतर सरकार चलाकर खुली चुनौती दे रहे हैं। सरकार पूरी तरह से बेबस पड़ चुकी है और सेना भी मजबूर नजर आ रही है।