30 जुलाई सुबह की बड़ी खबरें: बांकीपुर उपचुनाव से पहले आधी रात PK vs पुलिस, जक्कनपुर थाने में बवाल

Share this Video

30 जुलाई सुबह की बड़ी खबरें: बांकीपुर उपचुनाव से पहले देर रात बिहार में सियासी माहौल गरमा गया। जन सुराज के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने की जानकारी मिलने के बाद प्रशांत किशोर सीधे जक्कनपुर थाना पहुंच गए। यहां पर उनके साथ काफी संख्या में समर्थक भी मौजूद थे। थाने के भीतर पीके और अधिकारी के बीच नोकझोंक भी देखने को मिली। पीके ने पुलिस अधिकारी को दो टूक शब्दों में कहा कि वह तब तक नहीं जाएंगे जब तक कार्यकर्ताओं की स्थिति और उनके खिलाफ की गई कार्रवाई की स्पष्ट जानकारी नहीं दी जाएगी।

Related Video