BJP HQ पर PM Modi का जोरदार भाषण, कहा- बंगाल में संविधान जीत गया

Share this Video

पीएम मोदी ने 5 राज्यों के चुनाव परिणाम के बाद भाजपा कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने देशवासियों को बधाई देने के साथ ही विपक्ष पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि 5 राज्यों की जनता ने दिखा दिया कि भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी क्यों है। उन्होंने चुनाव आयोग, मतदान प्रक्रिया से जुड़े सभी कर्मचारियों का अभिनंदन किया। भारत के लोकतंत्र की गरिमाओं को बनाए रखने में सभी का योगदान इतिहास हमेशा याद रखेगा यह बात भी उनके द्वारा कही गई। पीएम मोदी ने कहा कि 14 नवंबर को जब बिहार चुनाव के रिजल्ट आए थे तो मैंने भाजपा मुख्यालय से कहा था गंगा जी बिहार से आगे बहते हुए गंगासागर तक जाती है। बंगाल की जीत के साथ गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक कमल ही कमल खिला हुआ है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल आज मां गंगा के इर्द गिर्द बसे इन राज्यों में बीजेपी एनडीए की सरकार है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video