
Assam में गरजे PM मोदी! बोले – कांग्रेस झूठे वादों की दुकान
गुवाहाटी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।प्रधानमंत्री ने कहा कि दशकों तक बोडोलैंड क्षेत्र कांग्रेस के विश्वासघात का गवाह रहा है और वहां की पीढ़ियों को झूठे वादों में उलझाए रखा गया। उन्होंने कहा कि भाजपा-NDA सरकार ने बोडो शांति समझौते के जरिए स्थायी शांति लाने की कोशिश की है।पीएम मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस "झूठे वादों की दुकान" है, जबकि भाजपा-NDA की डबल इंजन सरकार अपने वादों को पूरा करने के लिए ईमानदारी से काम कर रही है।