POK में क्यों भड़का जनआंदोलन? हिंसा-इंटरनेट बंद और सुरक्षा कड़ी, आखिर क्या हो रहा है?

Share this Video

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हिंसक झड़पें हुईं, जिनमें कम से कम 11 लोगों की मौत और 70 से अधिक लोग घायल हो गए। प्रदर्शनकारी महंगाई, बिजली संकट, बेरोजगारी और विधानसभा में आरक्षित सीटों के फैसले का विरोध कर रहे हैं। मानवाधिकार संगठनों ने भी हालात पर चिंता जताई है। आगामी चुनावों से पहले बढ़ता तनाव पाकिस्तान प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।

Related Video