
पेट्रोल-डीजल के दाम में होगा बड़ा खेल! मंत्री हरदीप पुरी के बयान ने बढ़ाई हलचल
Petrol और Diesel की कीमतों में कटौती का इंतजार कर रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने संकेत दिया है कि यदि अगले 2-3 महीनों तक कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतें कम बनी रहती हैं, तो सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम घटाने पर विचार कर सकती है। पश्चिम एशिया में संघर्ष के दौरान वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में भारी उछाल आया था, जिसके कारण भारतीय ऑयल कंपनियों को 30 जून तक करीब 74,781 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा और बढ़ी हुई लागत के बावजूद ईंधन अपेक्षाकृत कम कीमत पर बेचना पड़ा। अब अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता बना रहता है, तो आने वाले महीनों में आम लोगों को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में राहत मिलने की संभावना बढ़ गई है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source
