Ranchi Protest : अब आर-पार की होगी लड़ाई, क्या करेंगे Rahul Gandhi और Hemant Soren

Share this Video

JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का विरोध-प्रदर्शन जारी है। छात्र नेता रवींद्र पासवान ने कहा, "...छात्र अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं। आज हम इस आंदोलन के स्वरूप को तेज कर रहे हैं। झारखंड सरकार को हमारी गांधीवादी विचारधारा अच्छी नहीं लगी। जैसे शिबू सोरेन ने झारखंड निर्माण में आर-पार की लड़ाई लड़ी थी, अब हम उनके रास्ते पर चलने के लिए मजबूर हुए हैं। अब आर-पार की लड़ाई होगी। हम लोग आज झारखंड के 24 जिला मुख्यालय में हेमंत सोरेन और राहुल गांधी का पुतला दहन करने जा रहे हैं... हेमंत सोरेन राज्य सरकार के मुख्यमंत्री हैं और हमारी मांगों को लेकर गंभीर नहीं हैं। राहुल गांधी का पुतला दहन इसलिए करने जा रहे हैं क्योंकि कांग्रेस के समर्थन वाली सरकार है, राहुल गांधी उनके नेता हैं लेकिन वे भी छात्रों के साथ अपना समर्थन स्पष्ट नहीं कर रहे हैं। हम लोग 18 तारीख तक सरकार को अंतिम चेतावनी दे रहे हैं। जितनी जल्दी हो सके हमारी मांगों को मानिए नहीं तो झारकंड के कोने-कोने से छात्र आएंगे और मुख्यमंत्री आवास को घेरेंगे।"

Related Video