
किस पर भड़के सलमान खान, बोले- एक-दो लोग अंदर जाएंगे, तभी ये बंद होगा
Bigg Boss 20 में कंटेस्टेंट्स की बयानबाजी पर बात करते-करते सलमान ने फेक AI वीडियो का मुद्दा उठाया और बताया कि वह खुद भी ऐसे कंटेंट का शिकार हो चुके हैं। सलमान ने कहा कि पहले बुलिंग और ईव-टीजिंग अलग तरीके से सामने आती थी, लेकिन सोशल मीडिया के दौर में ट्रोलिंग ने इसका रूप बदल दिया है। सलमान ने जानबूझकर फर्जी AI वीडियो बनाने और फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।