
महाकाल की शरण में ‘धुरंधर’ फेम Sara Arjun, ‘जय महाकाल’ से गूंजा मंदिर परिसर
फिल्म ‘धुरंधर’ से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री सारा अर्जुन शनिवार सुबह श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ पिता राज अर्जुन और मां सान्या भी मौजूद रहीं। सारा अर्जुन ने प्रसिद्ध भस्म आरती में हिस्सा लिया और पूरे भक्तिभाव के साथ आरती में शामिल रहीं। मंदिर परिसर “जय महाकाल” के जयकारों से गूंज उठा।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source
