Akhilesh Yadav को चाय पिलाना इस चायवाले को बहुत भारी पड़ गया!

Share this Video

उत्तर प्रदेश की राजनीति में फतेहपुर के चायवाले आर्यन यादव और सपा प्रमुख अखिलेश यादव का मामला चर्चा में है। अखिलेश यादव ने फतेहपुर के आर्यन यादव की दुकान पर चाय पी थी। आरोप है कि अखिलेश यादव के चाय पीने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग (Food Safety Department) ने दुकान पर छापा मारा और कार्रवाई की। खबरों के अनुसार, आरोप था कि एल्यूमीनियम के बर्तनों में चाय बनाई जा रही थी, जिसे लेकर कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई से भड़के सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने चायवाले को लखनऊ बुलाकर उन्हें पीतल के बर्तन गिफ्ट किए। चायवाले आर्यन यादव ने डर महसूस करने और लगातार परेशानी का सामना करने की बात कही है। सपा नेताओं ने इसे एक गरीब चाय वाले को परेशान करने वाली सरकार की तानाशाही बताया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video