तेलंगाना विधानसभा में स्पीकर गद्दाम प्रसाद BRS नेता के कथित अपशब्दों से भावुक हो गए. मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने इसे 'तेलंगाना के लिए काला दिन' बताया. BRS विधायकों ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन भी किया, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया.

हैदराबाद: तेलंगाना विधानसभा में स्पीकर गद्दाम प्रसाद एक दम से भावुक हो गए और सदन में ही उनकी आंखों में आंसू आ गए। अव सवाल यह है कि आखिर ऐसा क्या हुआ जिससे वह इतने दुखी हो गए कि सदन में कार्यवाही के दौरान फूट-फूटकर रो पड़े। वजह है एक नेता ने उनके साथ बदसलूकी की और उनके लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया। जिससे वह इतना दुखी हो गए।

स्पीकर ने खुद बताया क्यों वो रो पड़े

बता दें कि यह घटना उस वक्त घटित हुई जब मंत्री सीताक्का ने MLC टाटा मधु द्वारा स्पीकर की दिवंगत मां के बारे में की गई अपमानजनक टिप्पणियों को गलत बताया। इस मामले पर स्पीकर गद्दम ने कहा कि MLC टाटा मधु की टिप्पणिया बेहद दुखद हैं। सीताक्का पिछले 5 साल से मुझे राखी बांध रही हैं। जब वह भावुक हुए तो मेरी आंखों में ही आंसू आ गए। में यह अपमान सह नहीं पाया।

कौन हैं तेलंगाना स्पीकर गद्दम

बता दें कि गद्दाम प्रसाद कुमार तेलांगना के एक सीनियर नेता हैं। जो वर्तमान में 2023 से तेलंगाना विधानसभा के तीसरे अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। वह कई बार मंत्री भी रह चुके हैं। गद्दाम सबसे पहले 2009 के विधानसभा चुनावों में रंगारेड्डी जिले से विक्राबाद निर्वाचन क्षेत्र जीतकर आए थे। इस दौरान उन्होंने तेलंगाना राष्ट्र समिति पार्टी के ए. चंद्रशेखर को हराया था। वह राज्य विभाजन से पहले भी आंध्र प्रदेश विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं।

CM रेवंत रेड्डी ने साफ साफ किया इकार

इस पूरे घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने स्पीकर के अपमान के आरोपों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए इसे "तेलंगाना के लिए एक काला दिन" बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि BRS ने एक फार्महाउस पर अपनी विधायक दल की बैठक की थी। रेड्डी ने कहा कि पार्टी के बड़े नेताओं ने अपने सदस्यों को उकसाया और फिर उन्हें इस तरह का बर्ताव करने के लिए विधानसभा भेजा। “यह तेलंगाना के 4 करोड़ लोगों का अपमान है। वहीं उन्होंने टाटा मधु ने ऐसा कोई बयान देने से इनकार किया है।

कांग्रेस ने लगाया यह आरोप

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि BRS के MLC टाटा मधु ने स्पीकर प्रसाद कुमार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जो एक दलित नेता हैं और एक संवैधानिक पद पर हैं। हालांकि, टाटा मधु ने ऐसा कोई भी बयान देने से इनकार किया है। इस घटना ने तेलंगाना विधानसभा में एक राजनीतिक टकराव को जन्म दे दिया है। सत्ताधारी कांग्रेस ने इन कथित टिप्पणियों की निंदा की है, जबकि BRS नेता ने आरोपों को खारिज कर दिया है।