
Ambala Borewell Accident का दर्दनाक अंत : 21 घंटों की जद्दोजहद, मासूम के बाहर निकलते ही पसरा सन्नाटा
हरियाणा के अंबाला ज़िले में 220 फ़ीट गहरे खुले बोरवेल में गिरे 4 साल के बच्चे को बुधवार सुबह 21 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बाहर निकाला गया, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया. मंगलवार को शुरू हुए ऑपरेशन के बाद मासूम को बोरवेल से बाहर निकाला गया। जिसके बाद उसे तुरंत एम्बुलेंस से अंबाला छावनी के सिविल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि जब बच्चे को इमरजेंसी वार्ड में लाया गया, तो वह मृत अवस्था में था. इस घटना के बाद से गांव में मातम पसर गया है।