Train Accident: पटरी पर फंसी कार, तभी अचानक आ गई ट्रेन! देखें हैरान करने वाला वीडियो

Share this Video

मध्य प्रदेश के रतलाम में रेलवे क्रॉसिंग पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां हिसार-वलसाड एक्सप्रेस की चपेट में आई MG हेक्टर कार को ट्रेन काफी दूर तक घसीटती ले गई। घटना गुरुवार रात की है। हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ट्रेन कार को पटरियों पर घसीटते हुए दिखाई दे रही है। राहत की बात यह रही कि टक्कर से कुछ पल पहले ही कार चालक कूदकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहा। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। कार चालक ने गेटमैन पर लापरवाही और नशे में होने के आरोप लगाए हैं। गेटमैन का मेडिकल टेस्ट कराया गया है। रतलाम के DRM अश्विनी कुमार के मुताबिक, गेट बंद होने के दौरान कार क्रॉसिंग में आ गई और पटरियों पर फंस गई। रेलवे ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। आरोप सही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Video