1 जुलाई सुबह की बड़ी खबरें: Trump को सुप्रीम कोर्ट से एक और बड़ा झटका, फैसला आते ही दिखाए तेवर

Share this Video

1 जुलाई सुबह की बड़ी खबरें: अमेरिका में जन्म के आधार पर नागरिकता (Birthright Citizenship) को लेकर एक अहम फैसला सामने आया है। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने इस व्यवस्था को बरकरार रखा है, जिससे जन्म लेने वाले योग्य बच्चों को नागरिकता मिलने का प्रावधान फिलहाल जारी रहेगा। फैसले के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यह अमेरिका के हित में नहीं है। हालांकि उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस के जरिए नया कानून लाकर इस व्यवस्था में बदलाव किया जा सकता है और इसके लिए लंबे संवैधानिक संशोधन की आवश्यकता नहीं होगी। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि उनकी सरकार इस मुद्दे पर कानूनी रास्ते से आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video