Datia Election Result 2026: मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा में 30 अगस्त को हुए उपचुनाव की वोटिंग की गिनती जारी है। जहां कांग्रेस के घनश्याम सिंह 5वें राउंड में भाजपा के आशुतोष से आगे हैं।
मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव की वोटिंग की गिनती जारी है। पांचवे राउंड में कांग्रेस के प्रत्याशी घनश्याम सिंह बीजेपी के आशुतोष से आगे चल रहे हैं। इस वक्त दतिया इलेक्शन की चर्चा पूरे देश में हो रही है। क्योंकि यह विधानसभा क्षेत्र पूर्व ग्रहमंत्री और भाजपा के कद्दवार नेता नरोत्तम मिश्रा का गढ़ है। लेकिन उनके प्रत्याशी लगातर पिछड़ रहे हैं। तो आइए जानते हैं कौन घनश्याम सिंह?
घनश्याम सिंह दतिया राजघराने के मुखिया
दरअसल, कांग्रेस के उम्मीदवार घनश्याम सिंह दतिया राजघराने के मुखिया हैं। शाही परिवार से जुड़े होने के बाद भी उन्हें जमीनी नेता कहा जाता है। वह लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े हैं और पहले भी विधायक रह चुके हैं। दतिया और सेवढ़ा विधानसभाओं में खास पकड़ मौजूद है। इतना ही नहीं उनके पिता भी प्रदेश के कद्दावर नेता रह चुके हैं। यूं कहें कि घनश्याम सिंह राजनीति के अनुभवी लीडर हैं जिन्होने बचपन से ही सियासत देखी है।
दतिया से कई बार विधायक रह चुके हैं घनश्याम सिंह
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब घनश्याम सिंह अगर चुनाव जीतते हैं तो विधायक बनेंगे। वह इससे पहले भी कई बार एमएलए रह चुके हैं। उन्होंने पहली बार 1993 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीता था। हालांकि 1998 में वह चुनाव हार गए थे। लेकिन साल 2003 में वह फिर से विधायक बने। इसके बाद साल 2018 में उन्होंने सेवढ़ा विधानसभा से बीजेपी के राधेलाल बघेल को हराया था। 2023 के विधानसभा चुनाव में भी इलेक्शन लड़ा..लेकिन वह प्रदीप अग्रवाल से हार गए। अब वह एक बार फिर से दतिया से चुनाव मैदान में उतरे हैं। देखना होगा कि दतिया की जनती उनके एक फिर से अपना विधायक बनाती है या नहीं।


