बिहार का अगला CM कौन? इस एक तस्वीर में छिपा है वो सीक्रेट, एक साथ चारों सारे बॉस
नीतीश कुमार के बाद कौन होगा बिहार का अगला सीएम। लेकिन इस तस्वीर में सब फाइनल हो गया होगा। क्योंकि इसमें चारों बॉस अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, खुद नीतीश कुमार और दावेदारी में सबसे आगे चल रहे सम्राट सिंह चौधरी हैं।

बिहार को लेकर एक साथ चारों बॉस
बिहार सियासी बदलाव जारी है, नीतीश कुमार के राज्यसभा का नामांकन भरने के बाद पटना से लेकर दिल्ली तक एक ही चर्चा हो रही है कि आखिर अब बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। हालांकि यह तो क्लियर है की सीएम तो बीजेपी का होगा। सीएम की रेस में कई नाम मीडिया में चल रहे हैं। लेकिन यह जो तस्वीर सामने आई है, उसमें सब कुछ फाइनल हो चुका है। क्योंकि इसमें मुख्यमंत्री तय करने वाले अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, खुद नीतीश कुमार और दावेदारी में सबसे आगे चल रहे सम्राट सिंह चौधरी भी हैं। तो जाहिर सी बात है कि इस मीटिंग में सीएम का नाम तो यह हो गया होगा। यह अलग बात है कि ऐलान नहीं किया गया है।
बिहार में कुर्मी और कोईरी जाति का नेता बनेगा सीएम?
बिहार के सियासत के जानकारों का कहना है कि अगर कुर्मी मुख्यमंत्री (नीतीश कुमार) हट रहे हैं तो जातिगत समीकरण के हिसाब से कोईरी जाती का मुख्यमंत्री होगा। क्योंकि बिहार में कुर्मी और कोईरी को लव-कुश जाति कहा जाता है। इन्हीं जाति में से सीएम बनता है तो सत्ता का संतुलन बना रहेगा। इसलिए सम्राट चौधरी अभी सीएम की रेस में टॉप पर चल रहे हैं।
मोदी-शाह की जोड़ी फिर देगी सीएम का सरप्राइज
वहीं मीडिया में यह भी चर्चा है कि कोई नया चेहरा भी बिहार का मुख्यमंत्री बन सकता है। क्योंकि बीजेपी हमेशा इस मामले में आश्चर्यचकित करती है । ताजा उदाहरण राजस्थान, मध्यप्रदेश से लेकर छत्तीसगढ़ और ओड़िसा में देखने को मिला है। इसलिए कयास लगाना भी ठीक नहीं है। क्योंकि अमित शाह और पीएम मोदी की जोड़ी हमेशा ऐसा सरप्रराइज देती है जो चौंकाने वाला होता है।
बिहार का सीएम, लेकिन यूपी पर है नजर
सम्राट सिंह चौधरी के बाद दूसरे नंबर पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का नाम है। जो यादव जाति से आते हैं और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेहद करीबी हैं। बताया जा रहा है कि यादव सीएम बनाकर बीजेपी अगले सार सबसे बड़े राज्य यानि उत्तर प्रदेश में यादव वोट बैंक में सेंध लगा सकती है। इसलिए बीजेपी इन पर दांव खेल सकती है
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

