
Lakhisarai (Bihar): भगदड़ में 7 की मौत, महिला ने बताया भीड़ ने क्यों एक-दूसरे को कुचला
बिहार के लखीसराय में सावन के तीसरे सोमवार की सुबह आस्था का माहौल अचानक चीख-पुकार में बदल गया। अशोक धाम मंदिर जाने वाले रास्ते पर बिजली का पोल गिरने और करंट की चपेट में आने की बात फैलने के बाद भगदड़ मच गई। देखते ही देखते बांस की बैरिकेडिंग टूट गई और भीड़ एक-दूसरे के ऊपर गिरने लगी। हादसे में 7 महिलाओं की मौत की खबर है, जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।