PODCAST: ISRO चीफ एस. सोमनाथ और एशियानेट न्यूज नेटवर्क के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन राजेश कालरा में खास बातचीत

चंद्रयान-3 की सफलता के बाद इसरो कई और प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा है। इन्हीं बातों को लेकर Asianet News Network के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन राजेश कालरा ने ISRO चेयरमैन एस सोमनाथ से विशेष बातचीत की है।

Share this Video

चंद्रयान-3 और फ्यूचर मिशन को लेकर Asianet News Network के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन राजेश कालरा ने ISRO चेयरमैन एस सोमनाथ से इसरो सेंटर में विस्तार से बातचीत की। इस दौरान वो चीजें निकलकर आईं, जिनके बारे में लोगों को अब तक पता नहीं था। इसरो ने 5 सितंबर को विक्रम लैंडर के लिए स्लीप मोड शुरू किया। इससे पहले, चंद्रमा के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग के बाद चंद्रयान-3 से जुड़े पेलोड रंभा (RAMBHA-LP), चास्टे (ChaSTE) और आईएलएसए (ILSA) ने अलग-अलग ऑब्जर्वेशन किए। इसके बाद इन ऑब्जर्वेशन से इकट्ठा किए गए डेटा को धरती पर भेजा। बता दें कि इसरो ने 2 सितंबर को प्रज्ञान रोवर और 4 सितंबर को विक्रम लैंडर को स्लीप मोड में डाल दिया था। फिलहाल सारे पेलोड्स बंद हैं। सिर्फ रिसीवर ऑन है, ताकि वो बेंगलुरु से कमांड लेकर दोबारा से काम शुरू कर सके। बता दें, यह इंटरव्यू 22 सितंबर 2023 से पहले रिकॉर्ड किया गया है।