उम्र के आखिरी मोड़ पर क्या किसी को मोहब्बत हो सकती है। अगर ये होता है तो खबरों में आना लाजमी है। सोशल मीडिया पर 70 साल की दादी के प्यार के चर्चे हो रहे हैं। 

रिलेशनशिप डेस्क. प्यार हर बंधन को तोड़ देता है। इस एहसास में बंधे हुए लोग उम्र की सीमा भी भूल जाते हैं। अमेरिका में उम्र की सीमा से परे जाकर रोमांस करने वाले कपल की चर्चा हो रही है। यहां 70 साल की एक महिला ने अपने से एक साल छोटे शख्स के साथ शादी करके इश्क की अलग परिभाषा गढ़ दी है। इस कपल की शादी के चर्चे हर जगह हो रहे हैं। आइए बताते हैं कैसे 70 साल की महिला को 69 साल के शख्स से हुआ प्यार।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

डेटिंग ऐप के जरिए प्यार चढ़ा परवान

अमेरिका के फ्लोरिडा में सिंथिया केस अपने बेटे का साथ रहती हैं। उनकी मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए 69 साल के जेम्स क्लार्क से हुई। दोनों के बीच ऐप पर बातचीत होने लगी। दोस्ती हुई और फिर दोनों के बीच प्यार का एहसास फूटा। इसके बाद दोनों डेटिंग करने लगे। एक दूसरे को जानने के बाद दोनों ने शादी कर लीं। इस कपल ने अपने प्यार को दुनिया से छिपाया नहीं बल्कि खुद इसे शेयर किया।

इसे भी पढ़ें:4 बच्चों के बाप और 2 बच्चों की मां ने किया ऐसा काम, लोग करने लगे शर्मिंदा करने वाली बातें

बेडरूम में कपल करते हैं घंटों रोमांस

कपल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वो दोनों एक दूसरे के बिना नहीं रह पाते हैं। बेडरूम में घंटों तक रोमांस करते हैं। वो इसमें इतना डूब जाते हैं कि कई-कई दिनों तक घर से बाहर नहीं निकल पाते हैं। एक दूसरे से प्यार करने में ही वक्त निकल जाता है।

लॉस वेगस से फ्लोरिडा शिफ्ट हुआ दूल्हा

सिंथिया से मिलने से पहले जेस्म क्लार्क अकेले रहते थे। उनका 10 साल पहले तलाक हो गया था। वो लॉस वेगस में रहते थे। डेटिंग ऐप पर जब वो सिंथिया से मिले जो कि विधवा थी। उनका भी दिल उनके लिए धड़का। वो उनसे मिलने फ्लोरिडा आ गए थे। अब शादी के बाद वो फ्लोरिडा में ही शिफ्ट हो गए हैं। कपल अपने मैरेज लाइफ को खूब एन्जॉय कर रहे हैं।

किसी उम्र में भी बन सकती है जोड़ी

शादी किसी भी उम्र में हो, जरूरी है रिश्ते में भरोसा, सम्मान और प्यार। अगर ये तीनों चीज पति-पत्नी के रिश्ते में हो तो इसकी खूबसूरती बनी रहती हैं। 70 साल की उम्र में शादी करके महिला ने जिंदादिली का परिचय दिया है।

और पढ़ें:

पाकिस्तान की इस खूबसूरत एक्ट्रेस ने बोल्डशूट कराने की कर दी भूल,PHOTOS देख लोग करने लगे गंदी-गंदी बातें

दूल्हे ने सालियों को देख बोली ऐसी बात, उनकी जली...दुल्हन की छूटी हंसी, देखें Video