जरा सोचिए कि उस महिला पर क्या गुजरी होगी जब उसे पता चला होगा कि उसका पति मर्द नहीं बल्कि महिला थी। गुजरात की 40 साल की महिला को यकीन नहीं हो रहा है कि वो शादी के 8 साल तक धोखे का शिकार होती रही। 

रिलेशनशिप डेस्क. गुजरात (Gujarat) के वडोदरा में रहने वाली 40 साल की महिला यह जानकर दंग रह गई कि उसका पति जिसके साथ उसकी शादी को 8 साल हो चुके थे वो वास्तव में एक महिला थी। उसका लिंग परिवर्तन का ऑपरेशन हुआ था। हालांकि पत्नी को धोखा देने के आरोप में दिल्ली से आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। चलिए पूरी कहानी विस्तार से बताते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हनीमून मनाने कश्मीर गए लेकिन हुआ कुछ नहीं

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 40 साल की गायत्री (बदला हुआ नाम) की शादी साल 2014 में हुई थी। मैट्रिमोनियल साइट से दोनों की मुलाकात हुई थी। फरवरी 2014 में परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में दोनों ने सात फेरे लिये। इसे बाद दोनों हनीमून पर कश्मीर गए। महिला की मानें तो हनीमून पर पति ने उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाया। वो कई दिनों तक बहाना बनाता रहा। 

पहले बहाना बनाया फिर बताया कि उसने लिंग परिवर्तन कराया है

महिला ने जब उसपर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला तो उसने एक कहानी गढ़ी। उसने बताया कि वो रूस गया था और एक हादसे का शिकार हो गया था। जिसकी वजह से यौन संबंध बनाने लायक नहीं रह गया है। वो महिला को झांसा देता रहा। उसने अपनी पत्नी को बताया कि एक छोटी सी सर्जरी के बाद वह ठीक हो जाएगा। इसके बाद साल 2020 के जनवरी में वो अपनी पत्नी को यह कहकर कोलकाता चला गया कि वो मोटापा घटाने के लिए बेरियाट्रिक सर्जरी करवाने जा रहा है। बाद में उसने खुलासा किया कि वो वहां पर पुरुष अंगों को प्रत्यारोपित कराने गया था। 

आखिर महिला इतने वक्त तक क्यों चुप थी

इसके बाद वो महिला के साथ अप्राकृतिक सेक्स करना शुरू कर दिया। उसने अपनी पत्नी को धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो अंजाम बुरा होगा। दरअसल आरोपी रसूख था। महिला इतने वक्त तक चुप रही इसके पीछे एक अलग कहानी है। दरअसल, महिला की शादी पहले भी हो चुकी थी। एक सड़क हादसे में उसके पहले पति की मौत हो गई थी। उसकी 14 साल की बेटी है। जिसके बाद उसने दूसरी शादी की थी। महिला ने पुलिस से शिकायत में बताया कि उसने बेटी को अच्छी शिक्षा का ऑफर दिया था और किसी को नहीं बताने की धमकी दी थी। जिसकी वजह से वो चुप थी।

आरोपी को पुलिस ने लिया हिरासत में

लेकिन सब्र का बांध तब टूट गया जब उसे पता चला कि उसका पति एक लड़की के पास जा रहा है। उसने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उस लड़की के नाम पर 90 रुपए लोन लेकर अपनी ही कॉलोनी में एक फ्लैट खरीद रखा है। जिसके बाद उसने हिम्मत जुटाकर इंसाफ की गुहार लगाई है। दो दिन पहले महिला ने गोत्री थाने में पति डॉक्टर विराज वर्धन (पुरुष बनने से पहले उसका नाम विजेता था) पर धोखाधड़ी और अननेचुरल सेक्स का आरोप लगाया है। पुलिस गिरफ्तार करके पूछताछ कर रही है।

और पढ़ें:

OMG! ब्रेस्ट फीडिंग के बाद भी, हर दिन 3 लीटर दूध स्तन से निकालती है ये 33 साल की महिला

ब्लैक डायरी:दोस्त के साथ पति को अननेचुरल सेक्स करते देख पत्नी के उड़ गए होश