Gayatri Jayanti 2024 Date: हिंदू धर्म में अनेक देवी-देवताओं की मान्यता है, देवी गायत्री भी इनमें से एक है। हर साल ज्येष्ठ मास में इनकी जयंती मनाई जाती है। इस बार ये पर्व जून 2024 में मनाया जाएगा। 

Gayatri Jayanti 2024 Date: हिंदू धर्म में देवी के अनेक रूपों की पूजा की जाती है। देवी गायत्री भी इनमें से एक है। देवी गायत्री को वेदमाता कहा जाता है यानी वेदों की उत्पत्ति देवी गायत्री के मुख से ही हुई है। हर साल ज्येष्ठ मास में इनकी जयंती मनाई जाती है। इस बार ये पर्व जून 2024 में मनाया जाएगा। इस दिन कईं शुभ योग भी बन रहे हैं, जिसके चलते ये पर्व और भी खास हो गया है। आगे जानिए कब है गायत्री जयंती और इस पर्व से जुड़ी खास बातें…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कब है गायत्री जयंती 2024?
धर्म ग्रंथों के अनुसार, गायत्री जयंती का पर्व ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 16 जून, रविवार की तड़के 02 बजकर 32 मिनिट से शुरू होगी, जो 18 जून, मंगलवार की सुबह 04:43 तक रहेगी। यानी ज्येष्ठ शुक्ल दशमी तिथि 16 जून को पूरे दिन रहेगी। इसलिए गायत्री जयंती का पर्व इसी दिन मनाया जाएगा।

कैसे प्रकट हुईं वेदमाता गायत्री (Mata Gayatri Story)
धर्म ग्रंथों के अनुसार, सृष्टि की शुरूआत में ब्रह्मा जी ने मां गायत्री का आवाह्न किया। प्रसन्न होकर गायत्री माता प्रकट हुईं। सभी देवताओं ने मिलकर मां गायत्री की पूजा की और उन्हें वेदमाता की उपाधि दी। गायत्री मंत्र को महामंत्र भी कहा जाता है। इसका जाप करने से संसार के सभी सुख मिल सकते हैं।

ऐसा है वेदमाता गायत्री का स्वरूप
ग्रंथों के अनुसार, देवी गायत्री का स्वरूप अति सुंदर है। वेदमाता गायत्री को देवी पार्वती, सरस्वती और लक्ष्मी का संयुक्त अवतार भी कहा जाता है। देवी गायत्री के एक हाथ में वेद हैं, इनके दूसरे हाथ में कमंडल है। ये सफेद वस्त्र धारण करती हैं। गायत्री देवी की पूजा से जीवन में हर तरह की सुख-समृद्धि बनी रहती है।


ये भी पढ़ें-

Puran Names In Hindu Dharm: हिंदू धर्म में कितने ‘पुराण’ हैं, इनके नाम क्या हैं?


Shani Jayanti 2024: क्या होती है शनि की साढ़ेसाती, अभी किन राशियों पर है, क्या ये हमेशा अशुभ फल ही देती है?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।