रोहित ने कैरिबयाई बल्लेबाज क्रिस गेल पीछे छोड़ दिया है। रोहित के नाम अब 96वें मैचों में 107 छक्के हो गए हैं। इससे पहले क्रिस गेल ने 58 मैचों में 105 छक्के मारे थे। वहीं उनके बाद न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल ने 76 मैचों में 103 छक्के लगाए हैं। रोहित ने दूसरे टी-20 मैच में 51 गेंद पर 67 रन की पारी खेली। पूरी पारी के दौरान उन्होंने 6 चौके और तीन छक्के लगाए। रोहित शर्मा के नाम टी-20 में सबसे ज्यादा चार शतक लगाने का रिकॉर्ड भी है।