इस 42 वर्षीय खिलाड़ी ने 1996-97 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया तथा रणजी ट्राफी और ईरानी ट्राफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने भारत की तरफ से 31 टेस्ट मैचों में 34.11 की औसत से 1,944 रन बनाये जिसमें पांच शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं।
महिला सशक्तिकरण में योगदान के लिये 104 साल की धाविका मन कौर को आठ मार्च को नारी शक्ति पुरस्कार 2019 से सम्मानित किया जाएगा। महिलाओं के लिये इसे देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान माना जाता है।
बीपीसीएल के गेंदबाजों संदीप शर्मा, सिल्वेस्टर डिसूजा, भारतीय आलराउंडर शिवम दुबे, परीक्षित वालसांगकर, सागर उदेशी और राहुल त्रिपाठी की पंड्या के सामने एक नहीं चली। हार्दिक ने इन सभी गेंदबाजों को जमकर धोया।
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) देश भर के अपने सभी केंद्रों में बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज कराना बंद कर देगा। वायरस के संक्रमण के खतरे को देखते हुए नयी दिल्ली में आगामी निशानेबाजी विश्व कप को शुक्रवार को मई तक स्थगित कर दिया जबकि तोक्यो में ओलंपिक परीक्षण प्रतियोगिता रद्द कर दी गयी।
नई दिल्ली. IPL का तेरहवां सीजन इसी महीने के अंत तक शुरू हो जाएगा और दुनियाभर के खिलाड़ी एक बार फिर भारत में अपना जलवा दिखाने पहुंचेंगे। किसी के करारे छक्के पैंस को हमेशा कि लिए याद रह जाएंगे तो किसी की शानदार गेंद इतिहास बना जाएगी, पर IPL के सबसे कंजूस गेंदबाजों की तरफ लोगों का ध्यान कम ही जाता है। राशिद खान से लेकर अनिल कुंबले तक कई गेंदबाज ऐसे रहे हैं, जिनके खिलाफ दुनियाभर के धुरंधर रन नहीं बना पाते। चौके छक्के तो दूर इन गेंदबाजों के खिलाफ सिंगल लेना भी मुश्किल होता है। आज हम आपको ऐसे ही 10 गेंदबाजों के बारे में बता रहे हैं, जिनके खिलाफ रन बनाना हर बल्लेबाज के लिए टेढ़ी खीर साबित हुआ है।
नई दिल्ली. 2011 वर्ल्डकप में भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने जिस बल्ले से छक्का लगाकर टीम इंडिया को विश्व विजेता बनाया था। वह बैट अभी भी देश और देश के लोगों के काम आ रहा है। हाल ही में धोनी ने इस बल्ले को बेचने का फैसला किया। नीलामी के दौरान बल्ले को लेकर 83 लाख की बोली लगी। जब धोनी इस बल्ले से खेल रहे थे, तब इसकी कीमत महज 4 से 5 हजार रुपये रही होगी, पर करोड़ों लोगों के भावों और यादों ने इसकी कीमत लाखों में पहुंचा दी। बल्ले की नीलामी से मिले पैसे को धोनी की पत्नी की संस्था साक्षी फाउंडेशन को दिया गया है। यह संस्था आर्थिक रूप से पिछड़े बच्चों की मदद करती है।
बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने शुक्रवार को कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा और तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस से निबटने के लिये सभी तरह के उपाय किये जाएंगे।
आस्ट्रेलिया की मेगान स्कट की गेंदों की हाल में शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने जबर्दस्त धुनाई की थी जिससे कारण इस तेज गेंदबाज को भारत के खिलाफ खेलना पसंद नहीं है और वह रविवार को होने वाले आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में पावरप्ले के दौरान इस आक्रामक सलामी जोड़ी को गेंदबाजी नहीं करना चाहती हैं।
नई दिल्ली. होली का त्योहार नजदीक है और भारतीय क्रिकेट टीम के सितारों पर होली का खुमार चढ़ना शुरू हो गया है। क्रिकेट के मैदान में नीली जर्सी में दिखने वाली टीम इंडिया इस दिन रंग बिरंगे कपड़ो में नजर आती है। भारतीय कप्तान विराट कोहली से लेकर रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ी इस दिन जमकर मस्ती करते हैं। ग्रुप फोटो में कई बार सभी खिलाड़ियों की शक्लें पहचानना भी मुश्किल होता है। अधिकतर खिलाड़ी परिवार के साथ होली का त्योहार मनान पसंद करते हैं, पर हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल जैसे खिलाड़ी अपने दोस्तों के साथ इस मस्ती भरे त्योहार का मजा लेते हैं।
महिला T-20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल मैच में साउथ अफ्रीका को हराकर ऑस्ट्रेलिया ने लगातार छठवीं बार फाइनल में अपनी जगह बना ली। यहां उसका सामना भारतीय टीम से होगा। नॉकआउट मैच में अफ्रीका की महिला टीम को भी बारिश का सामना करना पड़ा और यह टीम डकवर्थ लुईस नियम के तहत 5 रनों से यह मैच हार गई।