कर्नाटक में कोबरा ने निगल लिया प्लास्टिक का डिब्बा, कई दिनों की मशक्कत के बाद ऐसे बचाई गई जान, देखें Video

मंगलुरु में एक सांप ने प्लास्टिक का डिब्बा निगल लिया। कई दिनों की मशक्कत और सफल ऑपरेशन के बाद सांप को बचाया जा सका। सांप के सिर के नीचे चोट होने पर उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया था। यहीं पेट में सूजन होने पर सांप के डिब्बा निगलने की बात सामने आई।

Share this Video

कर्नाटक: मंगलुरु में प्लास्टिक का डिब्बा निगलने वाले कोबरा का ऑपरेशन किया गया। कोबरा को सलूमरदा थिमक्का पार्क के पास से पाया गया था। देखा गया कि सांप के सिर के नीचे चोट थे। इसी के चलते उसे पशु चिकित्सक डॉ. यशस्वी नरवी के पास ले जाया गया। इलाज के दौरान देखा गया कि सांप के पेट में सूजन थी। एक्स-रे होने पर पता लगात कि सांप के पेट में प्लास्टिक का कोई सामान है। ऑपरेशन के बाद सांप के पेट से चूने के प्लास्टिक के डिब्बे को बाहर निकाला गया। डॉक्टर के अनुसार यह पांच फीट लंबा कोबरा है और इसकी उम्र लगभग 10 साल है। सफल ऑपरेशन के बाद प्लास्टिक के डिब्बे को बाहर निकाल लिया गया है। इसी के साथ 15 दिन देखभाल करने के बाद उसे सुरक्षित स्थान पर वन विभाग के मार्गदर्शन में छोड़ दिया गया है। 

Related Video