जालांधर (पंजाब). कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहै है। भरात में इससे चौथी मौत गुरुवार के दिन पंजाब में हुई। बताया जा रहा है कि यह बुजुर्ग कुछ दिन पहले इटली होते हुए जर्मनी से लौटा था। उसके मरने की पुष्टि न्यूज एजेंसी एएनआई ने की है। पुलिस ने मृतक की पहचान 70 साल के बुजुर्ग बलदेव सिंह के रूप में की। बलदेव नवांशहर के पठलावा गांव के रहने वाले थे। बांगा सिविल अस्पताल की एसएमओ कविता शर्मा ने बताया कि बलदेव सिंह को पहले से दिल की बीमारी थी।