संगरूर (पंजाब). जिस छत को यह परिवार अपनी फैमिली के लिए पूरी तरह सुरक्षित समझता था, वही छत..सबकी जान ले लेगी..शायद उन्हें अंदाजा नहीं था। वह जिस छत की नीचे सुकून की नींद में सो रहे थे। वह बेमौसम बारिश की मार तक नहीं झेल सकी। शनिवार देर रात बारिश होने पर छत भरभराकर गिर पड़ी। इस हादसे में पूरा परिवार मलबे में दम गया। जिसमें पति-पत्नी और दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। वहीं घर के 3 अन्य सदस्य हादसे में घायल हो गए।