लुधियाना, पंजाब. किसी दुल्हन के लिए इससे बड़ा सदमा और क्या होगा कि शादी के दिन ही वो विधवा हो जाए। इस दुल्हन के साथ ऐसा ही दु:खद घटनाक्रम हुआ। दोपहर में शादी के बाद दुल्हन अपनी ससुराल पहुंची। रात को सुहारागत की सेज तैयार थी। इसी बीच उसे खबर मिली कि उसके दूल्हे की हादसे में मौत हो गई है। यह सुनकर दुल्हन को इतना गहरा सदमा लगा कि वो बेहोश होकर गिर पड़ी। फिर अपने पति की लाश पर फूट-फूटकर रो पड़ी। यह घटना देखकर पत्थर दिल भी रो पड़े। यह दु:खद हादसा लुधियाना में बुधवार देर रात हुआ। इस हादसे में दूल्हे और उसके जीजा की मौत हो गई थी। गुरुवार को जब घर से अर्थियां उठीं, तो अपने पति की लाश पर दुल्हन फूट-फूटकर रो पड़ी। हादसा बुधवार देर रात जस्सियां चौक के पास हुआ था, जब इन लोगों की गाड़ी आगे जा रहे टैंकर में जा घुसी। दूल्हा और उसके रिश्तेदार शादी के बाद मौजमस्ती करने लुधियाना चले गए थे। वहां से ये लोग वापस भट्टियां गांव लौट रहे थे।