खाटू श्याम मंदिर: भक्तों ने धूमधाम से मनाया हारे के सहारे का जन्मोत्सव

खाटू की नगरी में भक्तों ने श्याम बाबा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। देर रात से ही वहां भक्तों का जमावड़ा देखा गया और जमकर आतिशबाजी भी की गई। भक्तों ने जमकर जयकारे लगाए।

Share this Video

देश और दुनिया भर के लाखों श्याम भक्तों के लिए आज बड़ा दिन है। आज देव उठनी एकादशी पर राजस्थान के सीकर जिले में रींगस कस्बे में स्थित श्याम बाबा के मंदिर में स्पेशल इंतजाम किए गए हैं। देर रात दस बजे से ही बाबा के भक्तों का रेला शुरू हो गया है। मंदिर प्रशासन ने आतिशबाजी पर पूरी तरह से बैन कर दिया, लेकिन उसके बाद भी भक्तों ने तीन घंटे तक आतिशबाजी की। इस दौरान वहां पर एक बार फिर दिवाली जैसा माहौल देखने को मिला। लाखों रुपयों के पटाखे चलाए गए। अनुमान लगाया जा रहा है कि आज रात तक दस लाख से भी ज्यादा भक्त श्याम बाबा के दरबार पहुंच रहे हैं। यही कारण है कि आज रात तक एक क्षण के लिए भी दरबार को बंद नहीं किया जाएगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video