कानपुर में एक मुर्गे द्वारा पड़ोसी को चोंच मारने पर दो पक्षों में विवाद हो गया, जिसके बाद जमकर लाठी-डंडे चले। पुलिस ने मुर्गे मालिक को हिरासत में लेकर जुर्माना लगाया और मुर्गे को खुला न छोड़ने की हिदायत दी।

कानपुर. उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक मुर्गे की वजह से दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। बात सिर्फ इतनी सी थी कि एक मुर्गे ने पड़ोसी को चोंच मार दी थी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मामला थाने तक पहुंचा तो पुलिस ने मारपीट करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ये था मामला

कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र में स्थित नारामउ गांव निवासी मोहम्मद बकरीदी ने एक मुर्गा पाल रखा है। वह जब भी उसे खुला छोड़ता है। तो वह किसी न किसी को चोंच मार देता है। ऐसा ही बुधवार के दिन हुआ। जब पड़ोस में रहने वाला इरशाद गली से ​गुजर रहा था। तभी उसने चोंच मार दी। इसकी शिकायत जब बकरीदी से की तो वह बहस करने लगा। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच लाठी और डंडे चलने लगे।

मुर्गे मालिक को उठा ले गई पुलिस

दोनों के बीच चल रहे विवाद की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मुर्गे मालिक को उठाकर थाने ले गई। काफी देर तक दोनों पक्षों को समझाया। लेकिन वे नहीं माने तो मुर्गे मालिक पर जुर्माना भी ठोक दिया। इसी के साथ पुलिस ने हिदायत दी है कि वे काटने वाले मुर्गे को खुला नहीं छोड़ें।

यह भी पढ़ें : 15 दिन के लिए फ्री मिलता है यहां कमरा, मौत आने पर मिलता है मोक्ष

आप भी रहें सावधान

पुलिस का साफ कहना है कि आपने कोई भी जानवर ऐसा पाल रखा है। जिसके कारण लोगों को परेशानी हो रही है। तो आप उसे खुला नहीं छोड़ें। अगर उसकी वजह से किसी को कोई नुकसान होता है। तो उसके जिम्मेदार आप होंगे। इसी कारण पुलिस ने मुर्गा मालिक पर भी जुर्माना लगाया है।

यह भी पढ़ें : खतरनाक वायरस से 2 साल की बच्ची की मौत, अंतिम संस्कार में बरती गई सतर्कता