UP International Trade Show 2025 : यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने परचम लहराकर जो मिसाल पेश की वह आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने वाला है। 

Uttar Pradesh News : कभी ‘जंगलराज’ और अपराध के लिए बदनाम रहा उत्तर प्रदेश आज महिलाओं की आत्मनिर्भरता की नई गाथा लिख रहा है। जिस प्रदेश में कभी महिलाओं के लिए घर की चौखट पार करना भी चुनौती माना जाता था, वही आज कारोबार और उद्यमशीलता के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं और सतत सहयोग का नतीजा है कि राज्य की आधी आबादी अब आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रही है। इसकी एक बानगी ग्रेटर नोएडा में आयोजित 5 दिवसीय यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के हॉल नंबर आठ और नौ में दिखी। जिसमें स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने न सिर्फ़ अपने उत्पादों की शानदार बिक्री की, बल्कि बड़े-बड़े संस्थानों और कंपनियों से भारी मात्रा में ऑर्डर भी हासिल किए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कई मेस और कैंटीन से मिले ऑर्डर

 गौतमबुद्ध नगर की जय माता दी स्वयं सहायता समूह की ममता भारद्वाज ने बताया कि संगठन से 12 अलग अलग महिलाओं के समूह जुड़े हैं। समूह खाद्य पदार्थ समेत मसाले, मोटे अनाज, मसाले, सजावटी सामान समेत अन्य उत्पाद बनाता है। अभी तक ग्रेटर नोएडा की कई आवासीय कालोनियों में समूह के उत्पादों को बीच रही ममता बताती हैं कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में उनका समूह पहली बार भाग लिया है। यहां बिक्री तो हुई ही ऑर्डर भी मिले। ग्रेटर नोएडा के कई मेस और कैंटीन से ग्रोसरी के ऑर्डर मिले हैं।

यह भी पढ़ें-यूपीआईटीएस 2025 का समापन, पीयूष गोयल ने किया बड़ा ऐलान, स्वदेशी बनेगा भारत की ताकत

दिल्ली समेत नोएडा और बरेली की कंपनियों से मिले ऑर्डर

 हॉल नंबर नौ में जौनपुर के चौरा माता स्वयं सहायता समूह और शिव शक्ति स्वयं सहायता समूह के संयुक्त स्टॉल है। चौरा माता समूह की सुषमा सिंह ने बताया कि साबुन, फिनायल के ऑर्डर मिले हैं। वहीं शिव शक्ति समूह की अनीता चौहान ने बताया कि उनका समूह सरसों का तेल, आटा, बेसन आदि उत्पाद बेचता है। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में पहली बार समूह का स्टॉल लगा। बकौल अनीता ट्रेड शो में एक एक दिन 10-10 टन के ऑर्डर मिले हैं। ये ऑर्डर दिल्ली, नोएडा, बरेली आदि जगहों से मिले।

प्रतिदिन 50 हजार रुपए की बिक्री 

पहली बार यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में स्टॉल लगाने वाली चित्रकूट की शालू सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते नहीं थकतीं। कहती हैं कि उनकी स्वयं सहायता समूह से 12 महिलाएं जुड़ी हैं। उनका समूह लकड़ी के खिलौने बनाता है। खिलौनों को लेकर सरकार जिस तरह अभियान चला रही है उसका फायदा उनके समूह को हुआ। अकेले ट्रेड शो में ही प्रतिदिन 50 हजार की बिक्री हुई। ट्रेड शो सरीखे प्लेटफॉर्म स्वयं सहायता समूह को अपने उत्पाद दुनिया के सामने रखने का बेहतरीन अवसर प्रदान करते हैं।

देवरिया के मोहन स्वयं सहायता समूह की किरण शर्मा ने बताया कि ट्रेड शो में इस बार अच्छी बिक्री हुई। कहती हैं लगभग सब सामान बिक गया। मोहन स्वयं सहायता समूह से कुल 40 महिलाएं जुड़ी हैं। समूह की महिलाएं मूंज से बने रोटी बॉक्स,चिड़िया घोंसला, गिफ्ट बॉक्स, टोपी सरीखे उत्पाद बनाकर बेचती हैं। बकौल किरण, यह देखकर अच्छा लगा कि मूंज की रोटी बॉक्स एक बार घरों में दाखिल हो रही है।

15 कंपनियों ने गौ उत्पादों में दिखाई दिलचस्पी 

ललितपुर की नारी शक्ति स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं गाय के गोबर से धार्मिक अनुष्ठान समेत दिनप्रतिदिन में उपयोग किए जाने वाले उत्पाद बनाती हैं। ट्रेड शो में पहली बार शामिल हो रही लीला देवी ने बताया कि गाय के गोबर से बनी घड़ी, मटकी, झूमर, वॉल हैंगिंग को दर्शकों ने बहुत पसंद किया। ट्रेड शो के पांचवे दिन दोपहर तक गाय से बने उत्पादों में 15 नामीगिरामी कंपनियों ने अपनी रुचि दिखाई। यही नहीं 6 प्रतिष्ठित संगठनों ने लीला देवी को अपने यहां वर्कशॉप के लिए भी आमंत्रित किया है।

यह भी पढ़ें-UP: पोलियो से जंग जीतकर बनीं हज़ारों महिलाओं की सहारा: हिना नाज़ की कहानी

हींग उत्पादों की भी रही मांग 

वहीं हाथरस के माता स्वयं सहायता समूह की सरस्वती उपाध्याय ने बताया कि उनके समूह से जुड़ी महिलाएं हींग से जुड़े उत्पाद बनाती हैं। बकौल सरस्वती वो ट्रेड शो में पहली बार भाग आई हैं। यहां ऑर्डर भी मिले और बिक्री भी हुआ। योगी सरकार से सरस्वती ने दिल्ली समेत देश के अन्य हिस्सों में होने वाले ट्रेड शो में स्वयं सहायता समूह की भागीदारी सुनिश्चित करने की गुजारिश की।