उत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव के साथ ही रात के समय हल्की सर्दी महसूस होने लगी है। हालांकि दिन में अभी भी तेज धूप पड़ रही है। उत्तर प्रदेश से मानसून विदा हो चुका है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के असर से आसमान में बादलों का डेरा देखा जा रहा है।
यूपी के कानपुर में दो पोतों ने मिलकर अपने सगे दादा और पाप की लिवइन पार्टनर की हत्या कर दी। इसके बाद पिता पर जमकर चाकू मारे। वह फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
यूपी के रामपुर की एमपी-एमएलएल कोर्ट ने फेक बर्थ सर्टिफिकेट मामले में समाजवादी पार्टी के सीनियर नेता आजम खान, उनकी पत्नी तंजीन फातिमा और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को दोषी करार देते हुए 7-7 साल की सजा सुनाई है।
मोदीनगर में 11 वर्षीय शब्द हत्याकांड को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। यह मर्डर उसकी सौतेली मां ने ट्यूब पर सीखकर किया था। उसने यूट्यूब पर एक क्राइम शो देखकर मासूम की हत्या की थी। महिला ने अपनी सहेली की मदद से हत्या को अंजाम दिया था।
कुंडा के MLA राजा भैया के फैमिली ड्रामे में अजीब मोड़ आया है। राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने दिल्ली के साकेत कोर्ट में चल रहे मुकदमे के दौरान 10 लाख रुपए महीने का गुजारा भत्ता मांगा है। भानवी सिंह ने महंगे ब्रांड की चीजें खरीदने यह भत्ता मांगा है।
बाराबंकी में एक अजीब लव स्टोरी सामने आई है। यहां एक शख्स को अपनी पत्नी की मौत के बाद किसी महिला से प्रेम हो गया। दोनों ने शादी कर ली। लेकिन हंगामा तब शुरू हुआ, जब शख्स को मालूम चला कि उसकी प्रेमिका कुंवारी नहीं, बल्कि उसकी ये तीसरी शादी है।
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में निकाह के 4 दिन बाद ही एक युवती ने बच्चे को जन्म दे दिया, यह देखकर पूरी ससुराल शॉक्ड रह गई। इस मामले में एक और विचित्र स्थिति बनी। महिला अपने बच्चे को लेकर प्रेमी के घर जा पहुंची।
अगर आप दक्षिण भारत दर्शन करना चाहते हैं, तो इससे बेहतर मौका बार-बार नहीं मिलेगा। IRCTC Tour Package के तहत भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन 28 अक्टूबर को प्रयागराज से रवाना होगी। इसके लिए बुकिंग शुरू हो गई है।
उत्तर प्रदेश में बारिश के बाद टेम्परेचर में गिरावट महसूस हुई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि टेम्परेचर में अभी और गिरावट आएगी। सर्दी का अहसास भी जल्द शुरू हो जाएगा। हालांकि इसके के साथ ही वायु प्रदूषण की समस्या भी बढ़ेगी।
मेरठ में 17 अक्टूबर की सुबह एक साबुन फैक्ट्री में जबर्दस्त ब्लास्ट हुए। इस भीषण हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। मलबे में दबे 10 मजदूरों को रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाला। कई मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है।