यूपी सरकार ने जन शिकायतों के समाधान के लिए बनाए गए जनसुनवाई पोर्टल (UP Jansunwai Portal) में अहम बदलाव किए हैं। पहले एक मोबाइल नम्बर से 50 शिकायत करने की व्यवस्था लागू थी। अब आप सिर्फ एक मोबाइल से महीने भर में 10 शिकायतें कर सकेंगे।
मैनपुरी जेल अधीक्षिका कोमल मंगलानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उसमें वह एक प्रोग्राम को संबोधित कर रही हैं और चंदा न मिलने पर मौजूद लोगों को खरी-खोटी सुनाती दिख रही हैं।
योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री और औरैया जिले के प्रभारी संजय निषाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसमें मंत्री निषाद कह रहे हैं कि हम जहां भी जाते हैं। उन जगहों पर भाजपा को जीत मिलती है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद (UP Sanskrit Board) से एक मुस्लिम छात्र ने टॉप कर कमाल कर दिया है। किसान के बेटे इरफान ने उत्तर मध्यमा (इंटरमीडिएट) एग्जाम में 82.72 फीसदी अंक हासिल कर यूपी में पहला स्थान हासिल किया है।
शनिवार(6 मई) की सुबह एक परिवार पर दु:खों का पहाड़ तोड़ गई। एक भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी और उनके 3 महीने के बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में युवक की साली और बुआ भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
यूपी शासन ने प्रदेश के 66 माफियाओं की लिस्ट तैयार की थी। उनमें से एक अनिल दुजाना की इनकांउटर में मौत के बाद अब यह संख्या 63 रह गई है। महीने भर के अंदर लिस्ट में शामिल दो माफियाओं को पुलिस ढेर कर चुकी है।
गैंगस्टर अनिल दुजाना 5 साल पहले ही इतिहास बन चुका होता। तब वह महराजगंज जेल में बंद था। पर एसटीएफ की चुस्ती काम आई और उसकी वजह से उसकी जान बच गई। 5 साल पहले ही बुलंदशहर के कुख्यात बदमाश बलराज उर्फ भाटी ने उसके हत्या की सुपारी ले ली थी।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बजरंग दल पर उठा तूफान अब यूपी पहुंच चुका है। कांग्रेस के मेनिस्फेस्टो में बजरंग दल पर बैन लगाने और उसकी तुलना पीएफआई से करने पर यह बवाल मचा है। बजरंग दल के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए हैं।
यूपी के आगरा में शादी समारोह का ऐसा नजारा देखने को मिला, जो आपने कभी नहीं देखा होगा। शादी की रस्मों के बीच अचानक डीजे पर डांस को लेकर लड़का और लड़की पक्ष के लोगों के बीच बवाल मच गया। मारपीट होने लगी। हंसी खुशी के माहौल के बीच अफरा तफरी मच गई।
पूर्वांचल में वर्चस्व की लड़ाई से उपजे बाहुबली, पहले माफिया या डॉन कहे जाने पर फख्र महसूस करते थे। योगी सरकार की अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के बाद अब वही बाहुबली इस संबोधन से पीछा छुड़ाना चाहते हैं।